Current Affairs 23 January 2019




Q:1- हाल ही में किस यूरोपीय देश ने ईरानी एयरलाइनर पर प्रतिबंध लगाया है?
[A] फ़्रांस 
[B] इटली 
[C] पोलैंड 
[D] जर्मनी 
उत्तर : [D] जर्मनी 
स्पष्टीकरण : जर्मनी अपने हवाई अड्डे से ईरान की विमानन कंपनी 'महान एयर' के परिचालन पर रोक लगा दी है। ईरान के खिलाफ यूरोपीय संघ की ओर से अपनाए गए प्रतिबंधों के तहत यह कदम उठाया गया है। 




Q:2- किस देश ने 100 रुपये से अधिक मूल्य के भारतीय नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया है?

[A] नेपाल 
[B] भूटान 
[C] बांग्लादेश 
[D] चीन 
उत्तर : [A] नेपाल 
स्पष्टीकरण : नेपाल में अब 100 रुपये से उच्च मूल्य वर्ग के भारतीय नोट का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। नेपाल के केंद्रीय बैंक ने 2,000 रुपये, 500 रुपये और 200 रुपये के भारतीय नोटों के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है। 




Q:3- यूनेस्को ने 2020 के लिए निम्नलिखित में से किस शहर को 'विश्व राजधानी की वास्तुकला' के रूप में मान्यता दी है?

[A] न्यूयॉर्क 
[B] पेरिस 
[C] रियो डी जनेरियो 
[D] हैदराबाद 
उत्तर : [C] रियो डी जनेरियो 
स्पष्टीकरण : संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने 2020 के लिए ब्राजील के शहर "रियो डी जनेरिया" को वास्तुकला की प्रथम विश्व राजधानी ('वर्ल्ड कैपिटल ऑफ़ आर्किटेक्चर') के रूप में नामित किया है। 




Q:4- एडेलमैन ट्रस्ट बैरोमीटर-2019 रिपोर्ट अनुसार सूचित सार्वजनिक श्रेणी में भारत की रैंकिंग क्या थी?

[A] दूसरी 
[B] पहली 
[C] पांचवी 
[D] नौवीं 
उत्तर : [A] दूसरी 
स्पष्टीकरण : एडलमैन ट्रस्ट बैरोमीटर - 2019 रिपोर्ट के अनुसार सरकार, कारोबार, एनजीओ और मीडिया के मामले में भारत विश्व के सबसे विश्वसनीय देशों में शामिल है। यह रिपोर्ट 27 बाजारों में हुए ऑनलाइन सर्वे पर आधारित है, जिसमे बताया गया है कि जागरूक जनता सूचकांक में चीन के बाद भारत दूसरे स्थान पर है। 




Q:5- हाल ही में, श्री सिद्धगंगा मठ के मुख्य द्रष्टा शिवकुमार स्वामी का 111 वर्ष की आयु में निधन हो गया।  श्रीसिद्धगंगा मठ निम्नलिखित में से किस राज्य से थे?

[A] कर्नाटक 
[B] तमिलनाडु 
[C] तेलंगाना 
[D] आंध्रप्रदेश 
उत्तर : कर्नाटक 
स्पष्टीकरण : कर्नाटक के तुमकुरु में सिद्धगंगा मठ के द्रष्टा शिवकुमार स्वामी का 21 जनवरी को निधन हो गया। श्री सिद्धगंगा मठ के मुख्य उपासक, शिवकुमार स्वामी, लिंगायतवाद के लिंगायत-वीरशैव विश्वास के सबसे सम्मानित धार्मिक और सामाजिक चिकित्सकों में से एक माने जाते थे। 




Q:6- निम्नलिखित में से किस देश के प्रधानमंत्री 15वें प्रवासी भारतीय दिवस के मुख्य अतिथि थे?

[A] ब्राजील 
[B] मॉरीशस 
[C] नेपाल 
[D] भूटान 
उत्तर : [B] मॉरीशस 
स्पष्टीकरण : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 22 जनवरी को 15वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्धघाटन किया। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्राविंद जगन्नाथ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। 




Q:7- 15वां प्रवासी भारतीय दिवस निम्नलिखित में से किस भारतीय शहर में आयोजित किया गया?

[A] दिल्ली 
[B] मुंबई 
[C] वाराणसी 
[D] चेन्नई 
उत्तर : [C] वाराणसी 
स्पष्टीकरण : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 22 जनवरी को 15वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्धघाटन किया। इस साल के प्रवासी भारतीय दिवस का विषय 'नये भारत के निर्माण में प्रवासी भारतीयों की भूमिका' है। 




Q:6- किस देश के साथ भारत सुचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के दुरुपयोग को रोकने के लिए "व्यवहारिक सहयोग" को मजबूत करने पर सहमत हुआ है?

[A] इटली 
[B] ग्रीनलैंड 
[C] रूस 
[D] तुर्कमेनिस्तान 
उत्तर : [C] रूस 
स्पष्टीकरण : भारत और रूस ने आपराधिक और आतंकवादी गतिविधियों में सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों (आईसीटी) के दुरुपयोग को रोकने के लिए "व्यवहारिक सहयोग" को मजबूत करने का फैसला किया है। आईसीटी के उपयोग में सुरक्षा पर परामर्श के दूसरे दौर के दौरान दोनों के बीच समझौता हुआ। 

Q:7- भारतीय दिवाला तथा शोधन अक्षमता बोर्ड (IBBI) ने हाल ही में ही में किसकी अध्यक्षता वर्किंग ग्रुप का गठन किया है?
उत्तर : यू. के. सिन्हा 
स्पष्टीकरण : भारतीय दिवाला तथा शोधन अक्षमता बोर्ड (Insolvency and Bankruptcy Board of India) ने सेबी (भारतीय प्रतिभूति व नियामक बोर्ड) के पूर्व अध्यक्ष यु. के. सिन्हा की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय वर्किंग ग्रुप का गठन किया है। यह वर्किंग ग्रुप ऋण लेने वाले कॉर्पोरेट्स के दिवालियापन से सम्बंधित मामलों के समाधान के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क का सुझाव देगा। यह वर्किंग ग्रुप दो महीने के भीतर अपने रिपोर्ट सौपेगा। 

Q:8- 2019 के लिए रोजा पार्क्स ट्रेलब्लेजर अवार्ड किस भारतीय-अमेरिकी ने जीता?
उत्तर : गुरिंदर सिंह खालसा 
स्पष्टीकरण : भारतीय-अमेरिका उद्यमी गुरिंदर सिंह खालसा को रोजा पार्क ट्रेलब्लेजर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान सिख पगड़ी के प्रति नीति में बदलाव के लिए मुहिम चलाने के लिए दिया गया। 
2007 में पगड़ी उतारने से मना करने पर गुरिंदर सिंह खालसा को हवाईजहाज़ में चढ़ने नहीं दिया गया था। पगड़ी सिख धर्म में काफी महत्व रखती है। गुरिंदर सिंह खालसा इस मुद्दे को अमेरिकी कांग्रेस तक ले गये। बाद में परिवहन व सुरक्षा प्रशासन (TSA) को पगड़ी से सम्बंधित नीति में बदलाव करना पड़ा। अब सिख अमेरिका में हवाई यात्रा में पगड़ी पहन सकते हैं। 

Q:9- हाल ही में ICC क्रिकेट ऑफ़ द ईयर 2018 का ख़िताब किस खिलाडी ने जीता?
उत्तर : विराट कोहली 
स्पष्टीकरण : भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली सर गैरफिल्ड सोबर्स ट्रॉफी (ICC क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर), पुरुष वर्ग में टेस्ट प्लेयर ऑफ़ द ईयर तथा ODI प्लेयर ऑफ़ द ईयर का ख़िताब जीता, विराट कोहली इन तीनों खिताबों को एक साथ जितने वाले पहले खिलाड़ी बने गये हैं। इसके अलावा विराट कोहली को ICC टेस्ट टीम तथा ODI टीम का कप्तान भी चुना गया है। 
वर्ष 2018 कप्तान कोहली के लिए बेहद शानदार रहा। इस वर्ष उन्होंने 13 टेस्ट मैचों में पांच शतकों के साथ 1,322 रन बनाये (औसत - 55.08). 2018 में विराट कोहली ने 14 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 6 शतकों के साथ 1202 रन बनाये (औसत - 133.55). 10 टी -ट्वेंटी में उन्होंने 211बनाये। 

Q:10- नए नियमों के अनुसार भारतीय नागरिक किन दो देशों में आधार कार्ड का उपयोग यात्रा दस्तावेज के रूप में कर सकते हैं?
उत्तर : नेपाल और भूटान 
स्पष्टीकरण : केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार अब 15 से 65 वर्ष आयुवर्ग के भारतीय नेपाल और भूटान में आधार कार्ड का उपयोग यात्रा दस्तावेज के रूप में कर सकते हैं। नेपाल और भूटान जाने वाले भारतीयों को वीजा की आवश्यकता नहीं है , इसके लिए वैध पासपोर्ट, भारत सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान कार्ड अथवा मतदाता कार्ड होना चाहिए। इससे पहले नेपाल और भूटान में भारतीय नागरिको की पहचान की लिए आधार कार्ड मान्य नहीं था।


1 comment:

JOIN US ON TELEGRAM