Current Affairs 22 January 2019


Q:1- संस्कृति महोत्सव "स्वच्छग्रह-बापू को कर्यांजलि" का किस भारतीय शहर में आयोजन किया जायेगा?
[A] विशाखापत्तनम 
[B] अमरावती 
[C] वाराणसी 
[D] दिल्ली 
उत्तर : [C] वाराणसी 
स्पष्टीकरण : स्वच्छाग्रह - बापू को कर्यांजलि नामक एक सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन 21-22 फरवरी को वाराणसी के मन मंदिर घाट और असई घाट पर किया गया था। 2-दिवसीय कार्यक्रम में 'स्वच्छाग्रह: बापू को कर्यांजलि' के तहत प्रस्तुत "स्वच्छाग्रह" के विषय पर प्रदर्शनों पर ध्यान केंद्रित किया गया था। 

Q:2- निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय संस्थान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में बी.टेक कार्यक्रम शुरू करने वाला पहला संस्थान बन जाएगा?
[A] आईआईटी बॉम्बे 
[B] आईआईटी हैदराबाद 
[C] आईआईएससी बैंगलोर 
[D] आईआईटी मद्रास 
उत्तर : [B] आईआईटी हैदराबाद 
स्पष्टीकरण : कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बढ़ती मांग और प्रयोज्यता के साथ, IIT हैदराबाद शैक्षणिक वर्ष 2019-2020 से शुरू होने वाले AI में एक पूर्ण बीटेक कार्यक्रम शुरू करेगा। 

Q:3- कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशनों के मामले में दुनिया में भारत की रैंकिंग क्या है?
[A] पहला 
[B] दूसरा 
[C] तीसरा 
[D] चौथा 
उत्तर : [C] तीसरा 
स्पष्टीकरण : भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशनों के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर है, जबकि पहले स्थान पर चीन है। भारत 12,135 दस्तावेजों के साथ दुनिया में तीसरे स्थान पर है, 37,918 दस्तावेजों के साथ शीर्ष पर चीन काबिज है और 32,421 दस्तावेजों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका दूसरे नंबर पर है। 

Q:4- सेबी ने हाल ही में कमोडिटी एक्सचेंजो को सूचकांक बनाने की अनुमति देने का प्रस्ताव दिया है। निम्नलिखित में से कौन-सा सूचकांक का उदाहरण है?
[A] बीएसई सेंसेक्स 
[B] निफ्टी 50 
[C] सोने की कीमत 
[D] दोनों (ए) और (बी) 
उत्तर : [D] दोनों (A) और (B)
स्पष्टीकरण : भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने कमोडिटी एक्सचेंजो को सूचकांक बनाने की अनुमति देने का प्रस्ताव दिया है। जिसमे हर कमोडिटी इंडेक्स की पहचान एक्सचेंज के नाम से तय होगी। बता दें, उपरोक्त में से बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों ही सूचकांक का उदाहरण हैं। 

Q:5- 2020 के लिए किस शहर को वास्तुकला की वैश्विक राजधानी घोषित किया गया?
उत्तर : रिओ डी जेनीरो 
स्पष्टीकरण : यूनेस्को ने ब्राजील के शहर रिओ डी जेनीरो को 2020 के लिए रिओ डी जेनीरो को वास्तुकला की वैश्विक राजधानी घोषित किया गया। रिओ इस ख़िताब को प्राप्त करने वाला पहला शहर है। रिओ डी जेनीरो में जुलाई, 2020 में अंतर्राष्ट्रीय वास्तुकार संघ की विश्व कांग्रेस के 27 वें संस्करण का आयोजन किया जायेगा। वैश्विक वास्तुकला राजधानी के रूप में रिओ वार्ता के लिए अंतराष्ट्रीय फोरम बनेगा। 

Q:6- हाल ही में शिवकुमार स्वामी का निधन हुआ, वे किस राज्य से थे?
उत्तर : कर्नाटक 
स्पष्टीकरण : हाल ही में आध्यात्मिक गुरु शिवकुमार स्वामी का निधन हुआ, वे 111 वर्ष के थे। वे पांच दशक पुराने श्री सिद्धांग मठ के प्रमुख थे। उन्होंने बड़ी संख्या में वंचित वर्ग के छात्रों को शिक्षा प्रदान की। उनके परोपकारी कार्य लिए 1965 में कर्नाटक विश्वविद्यालय ने उन्हें साहित्य में डॉक्टर की मानद डिग्री प्रदान की थी। वर्ष 2015 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था। 

Q:7- वर्ल्ड इंटीग्रेटेड मेडिसिन फोरम 2019 का आयोजन किस देश में किया जायेगा?

उत्तर : भारत 
स्पष्टीकरण : होमियोपैथी पर विश्व एकीकृत औषधी फोरम 2019 का आयोजन 23-25 जनवरी, 2019 के दौरान गोवा में किया जायेगा। इसका उद्धघाटन श्रीपाद नाईक द्वारा किया जाएगा। यह होमियोपैथी पर विश्व एकीकृत औषधी फोरम का दूसरा संस्करण है। 
थीम 
इस फोरम का आयोजन आयुष मंत्रालय के अधीन होमियोपैथी में शोध के लिए केन्द्रीय परिषद् द्वारा किया जाएगा, इस फोरम थीम्स निम्नलिखित हैं :


  • रेगुलेटरी सहयोग 
  • न्यूनतम नियमन तथा कानूनी मानकों  चिंतन 
  • सुरक्षा तथा गुणवत्ता मानकों में वर्द्धि 
  • मानकीकरण की ओर कदम 
पिछले कुछ वर्षों में हेल्थ केयर सेक्टर में होमियोपैथी उत्पादों की मांग में वर्द्धि हुई है। इसलिए इस उत्पादों के लिए उचित रेगुलेटरी फ्रेमवर्क का निर्माण करना आवश्यक है। 

Q:8- युवा प्रवासी भारतीय दिवस 2018 का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर : वाराणसी (उत्तर प्रदेश) 
स्पष्टीकरण : 21 जनवरी को युवा प्रवासी भारतीय दिवस की शुरुआत उत्तर प्रदेश के वाराणसी हुई। इसकी थीम "एक नया भारत बनाने में भारतीय डायस्पोरा की भूमिका" है। उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से विदेश मंत्रालय (एमईए) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। 

Q:9- भारत सरकार ने मिलिट्री पुलिस में कितने प्रतिशत महिलाओं की भर्ती करने का निर्णय लिया?
उत्तर : 20 प्रतिशत 
स्पष्टीकरण : केन्द्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिलिट्री पुलिस कॉर्प्स में पर्सनेल बिलो ऑफिसर रैंक (PBOR) में महिलाओं को शामिल किये जाने के निर्णय की घोषणा की है। मिलिट्री पुलिस कॉर्प्स में 20 प्रतिशत महिलाएं शामिल की जायेंगीं। भारतीय थल सेना ने मिलिट्री पुलिस में 800 महिलाओं को नियुक्त करने की योजना तैयार की है, इसके तहत प्रतिवर्ष 52 कर्मचारियों की नियुक्ति की जायेगी। 
सैन्य माहौल तथा सैन्य उपयोग में अनुशासन तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने का कार्य मिलिट्री पुलिस द्वारा किया जाता है। मिलिट्री पुलिस सेना की छावनी तथा भवनों की सुरक्षा व निगरानी का कार्य भी करती है। इसके अलावा यह सैनिकों द्वारा नियमों के पालन किये जाने के कार्य को भी सुनिश्चित करता है। मिलिट्री पुलिस युद्ध बंदी को सँभालने के कार्य तथा असैन्य पुलिस की सहायता भी करती है। 

Q:10- UNCCD कॉन्फ्रेंस ऑफ़ पार्टीज के 14वें सत्र का आयोजन किस देश में किया जायेगा?

उत्तर : भारत 
स्पष्टीकरण : भारत में UNCCD (मरुस्थलीकरण से से लड़ने के लिए सयुक्त राष्ट्र अभिसमय) कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज के 14वें सत्र का आयोजन किया जायेगा। इस सत्र मरुस्थलीकरण तथा भूमि के निम्नीकरण  मुद्दे पर चर्चा की जायेगी। इसका आयोजन भारत में अक्टूबर, 2019 में किया जायेगा। इस सत्र में 100 से अधिक देश हिस्सा ले सकते हैं। UNCCD (मरुस्थलीकरण लड़ने के लिए संयुक्त राष्ट्र अभिसमय) की स्थापन 1994 में की गयी थी, इसका उद्देश्य मृदा की उत्पादकता को बनाये रखने के लिए कार्य करना है। 


0 Comments:

Post a Comment

JOIN US ON TELEGRAM