Current Affairs 26 January 2019





Q:1- भारत ने निम्नलिखित में से किस देश के साथ साझेदारी कर लंबी दुरी के सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (LRSAM) विकसित की है?
[A] रूस 
[B] इजराइल 
[C] कनाडा 
[D] ऑस्ट्रेलिया 
उत्तर : [B] इजराइल 
स्पष्टीकरण : 24 जनवरी को ओडिशा के तट से एक युद्धपोत से लंबी दुरी सतह से हवा में मार करने वाले प्रक्षेपास्त्र का सफलतापूर्वक परिक्षण किया गया। जिस मिसाइल का परिक्षण किया गया है वह नई एंटी-रेडिएशन मिसाइल है, जो करीब 100 किमी तक दुश्मनों का सामना कर सकती है। इस मिसाइल के निर्माण के लिए भारत ने इसराइल के साथ साझेदारी की थी। 

Q:2- निम्नलिखित में से किस देश ने भारत और दक्षिण एशिया में नाइट्रोजन प्रदुषण के अध्ययन करने के लिए दक्षिण एशियाई नाइट्रोजन हब शरू किया है?
[A] संयुक्त राज्य अमेरिका 
[B] ब्रिटेन 
[C] डेनमार्क 
[D] जापान 
उत्तर : [B] ब्रिटेन 
स्पष्टीकरण : भारत में 18 अनुसंधान संस्थान उन 50 संस्थानों में से हैं - जिन्हें यूनाइटेड किंगडम और दक्षिण एशिया में "साउथ एशियन नाइट्रोजन हब" (SANH) कहा जाता है। इन संस्थानों ने यूके सरकार से अध्ययन के लिए 20 मिलियन डॉलर (लगभग 200 करोड़) हासिल किए हैं। 

Q:3- निम्नलिखित में से किस जगह 12वें 'जयपुर साहित्य उत्सव' का शुभारंभ हुआ?
[A] नई दिल्ली 
[B] हस्टन 
[C] पेरिस 
[D] जयपुर 
उत्तर : [D] जयपुर 
स्पष्टीकरण : वार्षिक जयपुर साहित्य उत्सव (जेएलएफ) का 24 जनवरी को शुभारंभ हुआ। यह उत्सव जयपुर में प्रत्येक वर्ष आयोजित होता है। प्रदेश के कला एवं संस्कृति मंत्री बीडी कल्ला ने उद्धघाटन किया। 

Q:4- संयुक्त राष्ट्र के अनुसार कौन-सा देश 2018 में प्राकृतिक आपदाओं से सबसे अधिक प्रभावित था?
[A] जापान 
[B] फिलीपींस 
[C] इंडोनेशिया 
[D] भारत 
उत्तर : [D] भारत 
स्पष्टीकरण : रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष भूकंप और सुनामी जैसी खतरनाक प्राकृतिक आपदाओं में 10,373 लोगों की मौत हुई है। वहीं, अगर बात भारत की करें तो भारत में साल 2018 में सबसे ज्यादा मौतें हुईं। 

Q:5- सेंटर फॉर मिलिट्री एयरवर्थनेस एंड सर्टिफिकेशन (CEMILAC) ने हाल ही में स्वदेशी उत्पादित जैव ईंधन को मंजूरी दी। इस जैव ईंधन का उत्पादन निम्नलिखित में से किस पौधे के बीज से हुआ है?
[A] गन्ना 
[B] चावल 
[C] जट्रोफा 
[D] अदरक 
उत्तर : [C] जट्रोफा 
स्पष्टीकरण : 22 जनवरी, 2019 को सैन्य विमानों में स्वदेशी उत्पादित जैव ईंधन को एयरवर्थनेस सर्टिफिकेशन एजेंसी द्वारा उपयोग के लिए मंजूरी दे दी गई है। बता दें, जैव - जेट ईंधन छतीसगढ़ में पैदा होने वाले जट्रोफा पौधे के बीजों  उत्पादित किया जाता है। 

Q:6- निम्नलिखित में से किस सोशल मीडिया नेटवर्क ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता पंजीकरण अनुस्मारक के लिए एक अभियान शुरू किया है?
[A] ट्विटर 
[B] फेसबुक 
[C] लिंकेडीन 
[D] टिक टोक 
उत्तर : [B] फेसबुक 
स्पष्टीकरण : फेसबुक ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता पंजीकरण अनुस्मारक के लिए एक अभियान शुरू किया है। बता दे, 25 जनवरी को 'नेशनल वोटर्स डे' यानि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। 

Q:7- राष्ट्रीय मतदाता दिवस, भारत में हर साल किस तारीख को मनाया जाता है?
[A] 25 जनवरी 
[B] 26 जनवरी 
[C] 15 मई 
[D] 16 मई 
उत्तर : [A] 25 जनवरी 
स्पष्टीकरण : 25 जनवरी को 'नेशनल वोटर्स डे' यानी राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। ये दिन देश को खासकर युवा मतदाताओं को मतदान और राजनीतिक प्रतिक्रिया प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को देश के लोकतंत्र का त्योहार भी कहा जाता है। 

Q:8- पहला संयुक्त राष्ट्र शिक्षा दिवस कब मनाया गया?

उत्तर : 24 जनवरी 
स्पष्टीकरण : संयुक्त राष्ट्र ने 3 दिसम्बर को प्रस्ताव पारित करके 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप घोषित करने का निर्णय लिया। इसका उद्देश्य शान्ति व विकास में शिक्षा की भूमिका को रेखांकित करना है। अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के लिए इस प्रस्ताव को नाइजीरिया समेत 58 देशों ने तैयार किया था। यह अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का पहला संस्करण है। 

Q:9- जिंदगीनामा उपन्यास की लेखिका कौन हैं?

उत्तर : कृष्णा सोबती 
स्पष्टीकरण : 25 जनवरी, 2019 को प्रसिद्ध हिंदी लेखिका कृष्णा सोबती का निधन हुआ। वे 93 वर्ष की थीं। 
कृष्णा सोबती का जन्म 18 फरवरी 1925 को ब्रिटिश भारत के गुजरात में हुआ था। उन्होंने 1980 में "जिंदगीनामा" उपन्यास के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार जीता था। वर्ष 1996 में उन्हें साहित्य अकादमी फेलोशिप प्रदान की गयी थी। वर्ष 2017 में भारतीय साहित्य में योगदान देने के लिए उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2008 में "समय" उपन्यास के लिए उन्हें "व्यास सम्मान" प्रदान किया गया था। कृष्णा सोबती की प्रमुख रचनाएं हैं : दिल-ओ-दानिश, मित्रो मरजानी, जिंदगीनामा, यारों के यार, समय सरगम, ए लड़की, नफीसा, सिक्का बदल गया, बादलों के घेरे इत्यादि। 

Q:10- हाल ही में किस IIT ने "रौशनी" नामक एप्प की लांच किया?

उत्तर : IIT रोपड़ 
स्पष्टीकरण : IIT रोपड़ ने हाल ही में "रौशनी" नामक एंड्राइड मोबाइल एप्प  को लांच किया, इस एप्प का निर्माण दृष्टिबाधित लोगों को नोट पहचानने में सहायता के लिए किया गया। इस एप्प की सहायता से दृष्टिबाधित लोग इमेज प्रोसेसिंग व एनालिंटिक्स के माध्यम से 10, 20, 50, 100, 500 तथा 2000 रुपये के नोटों को पहचान सकते हैं। यह एप्प नए व पुराने सभी नोट्स को पहचान सकती है, पहचाने के बाद यह एप्प ऑडियो के द्वारा यूजर को नोट के बारे में बताती है। इस एप्प का निर्माण असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ. पुनीत गोयल तथा उनके छात्रों मंध्यता सिंह, जूही चौहान और आर. राम ने किया है। 


0 Comments:

Post a Comment

JOIN US ON TELEGRAM